सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग | Mohan Yadav | MP News | Sea news
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हॉट एयर बैलून की सवारी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। शनिवार सुबह गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में तेज हवा के कारण बैलून उड़ान नहीं भर सका और इस दौरान उसके निचले हिस्से में आग भी लग गई। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने तत्काल हालात काबू में किए। सीएम यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं। दरसअल, सीएम मोहन यादव गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास स्थित हिंगलाज रिसोर्ट में रात बिताने के बाद शनिवार सुबह हॉट बैलून में सवार हुए। लेकिन, हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण बैलून उड़ान नहीं भर सका। Mohan Yadav
Click Here For The Latest News
