Meteorological Department : तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने मचाई तबाही | Gandhinagar | Sea News तेज हवा के साथ लगातार हो रही बारिश से शहर के साथ ग्रामीण अंचल में भी भारी नुकसान हुआ है, कई स्थानों पर मकान ढहने के साथ पेड़ गिरे हैं, मकान गिरने से कई जगह लोग घायल हो गये, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, संजय प्लेस जीजी नर्सिंग होम के पास पार्किंग में खड़ी कार पर पेड़ गिर गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, इसी तरह पालीवाल पार्क ढलान पर गांधीनगर में काफी पुरान पीपल का पेड़ गिर गया, इस मार्ग पर हर समय लोगों का आना जाना बना रहता है, गनीमत रही उस समय कोई राहगीर नहीं निकल रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था, पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया, राहगीर दूसरे रास्ते से निकलने को मजबूर हो गये, दिन रात लगातार हो रही तेज बारिश ने शहर के साथ ग्रामीण अंचल में तबाई मचा दी है, पालीवाल पार्क, कमला नगर बल्केश्वर में भी पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया, कई स्थानों पर मकान गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया, मौसम विभाग ने आगामी समय में भी कई घंटे और बारिश होने के संकेत दिये हैं, लगातार हो रही बारिश से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये, तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने मचाई तबाही बारिश में मकान ढहने के साथ कई स्थानों पर गिरे पेड़ संजय प्लेस पार्किंग में खड़ी कार पर गिरा पेड़ शहर के साथ ग्रामीण अंचल में जनजीवन अस्त व्यस्त आगरा में मकान गिरने से चार लोग दबे
