• Fri. Oct 23rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Meerut : कार सवारों ने बुग्गी चालक पर तानी पिस्टल | Meerut-Bagpat National Highway | Sea News

Aug 31, 2024

मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात कुछ युवकों पर कार में सवार लोगों ने पिस्टल तान दी और एक युवक को गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। हाईवे पर हंगामा बढ़ने पर वे भाग गए। इसके बाद पीड़ितों ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।कोर्ट रोड पर रहने वाले बुग्गी चालक समीर और सगीर ने बताया कि मंगलवार रात दोनों भाई अपनी बुग्गियों में मलबा लेकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक कार आगे आकर रुकी। कार से निकले युवकों ने सगीर पर पिस्टल तान दी और गाड़ी में बैठाने लगे। सगीर ने शोर मचाकर समीर को बचाने के लिए बुलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *