मथुरा में इंडियन आॅयल की रिफाइनरी में बड़ा ब्लास्ट हुआ है. प्लांट में विस्फोट होने से आग लग गई, जिससे करीब 8 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए. घायल कर्मचारियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र में एबीयू प्लांट को फाइनल शटडाउन के बाद फिर से शुरू करते वक्त यह हादसा हुआ है. ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया
