Mathura: वृंदावन में चौथी मंजिल से गिरा साधु, मौत | Sea News
मथुरा के वृंदावन में एक आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर साधु वेशधारी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है। शुक्रवार को छत से गिरने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Mathura
Click Here For The Latest News
