Mathura: मथुरा में मामूली कहासुनी पर गोली चली | Sea News
मथुरा के कृष्णानगर क्षेत्र स्थित बिजलीघर में मामूली कहासुनी के बाद संविदा कर्मी को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से संविदा कर्मी दीपक पर फायर कर दिया। घायल दीपक को जिला अस्पताल से आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Click Here For The Latest News
