Mathura : भाजपा विधायक को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी | Sea News
मथुरा में मांट से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक के मुताबिक, उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई थी। आरोप है कि कॉल करने वाले ने टीवी चैनलों पर इस्लाम और मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर बोलना बंद करने की धमकी दी। बाद में विधायक और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। विधायक ने एसएसपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने और मामले की जांच की मांग की है। Mathura
Click Here For The Latest News
