मथुरा वृंदावन समेत ब्रज क्षेत्र में होली का पारम्परिक व सांस्कृतिक उत्सव शुरू हो चुका है। इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली आज खेली जाएगी और साथ इस मोहत्सव में शामिल होने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ पहुंचेंगे इसके बाद लट्ठमार होली 08 मार्च को मनाई जाएगी। ब्रज की होली में शामिल होने देश-विदेश से लोग आ रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ पर्यटन विभाग की ओर से भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।
