कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुंचे. मंदिर में उन्होंने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की. बता दें कि जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे प्रदेश में घरों और मंदिरों के साथ-साथ पुलिस थानों, कारागारों और पुलिस लाइन में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया जाएगा.
