• Mon. Jul 27th, 2026

Mathura : अस्पताल में स्टाफ के साथ मारपीट का विडियो वायरल | BJP MLA |Mathura Uttar Pradesh |Sea News

Oct 22, 2024

 

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अस्पताल में कुछ लोगों द्वारा स्टाफ के साथ मारपीट की जा रही है. आरोप है कि मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश चौधरी के भाई और भतीजे ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि विधायक की मां अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें आईसीयू में रखा गया था. यह विवाद तब शुरू हुआ जब आईसीयू में वीडियो बनाने को लेकर बहस हुई और वीडियो बनाने से रोकने पर विधायक पक्ष के लोगों ने अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग आईसीयू में जबरन घुसकर स्टाफ को पीट रहे हैं. इस घटना के बाद अस्पताल के अन्य मरीज और कर्मचारी भी डर के माहौल में दिखाई दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *