विवरण….कर्नाटक के मंगलुरु में मिलाद-उन-नबी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंदू संगठनों ने अपना विरोध जताया है। मंगलुरु में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े सदस्यों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। मंगलुरु में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मस्जिद पर पथराव का मामला भी सामने आया है इस मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलुरु के कटिपल्ला 3 ब्लॉक की बद्रिया मस्जिद पर हुई है। जहां मस्जिद पर पथराव करने के लिए शख्स बाइक पर सवार होकर आए थे। पथराव से मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूट गए जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने इसका विरोध जताया है। पुलिस का कहना है कि,मामले में आरोपी 2 बाइक पर सवार होकर आए थे।
