9 बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप को किया बैन | Health Alert | Madhya Pradesh | Mohan Yadav | Sea News
मध्य प्रदेश में नौ बच्चों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर बैन लगा दिया गया है। सीएम मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए इस कफ सिरप को पूरे प्रदेश में बैन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। Madhya Pradesh
Click Here For The Latest News
