आज के दौर में जहां दहेज प्रथा कई परिवारों के लिए सिरदर्द बनी हुई है वहीं कुछ लोग बिना दहेज शादी करके समाज को नई राह दिखा रहे हैं। हरियाणा के भिवानी जिले के गांव जाटू लुहारी में रहने वाले मोहित ने दहेज लेने से साफ इनकार कर समाज में एक मिसाल कायम की। मोहित ने राजस्थान के जिला सीकर के डाबला गांव में रहने वाली मीनू से शादी की लेकिन उन्होंने लड़की वालों द्वारा दिए जा रहे 21 लाख रुपये ठुकरा दिए |
