• Tue. Jul 28th, 2026

Lakhimpur Kheri : पुलिस के सामने भाजपा विधायक को जड़ा थप्पड़ | BJP MLA | Yogesh Verma | Sea News

Oct 10, 2024

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट हो गई. दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को तमाचा जड़ दिया. इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव को लेकर बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह और सदर विधायक योगेश वर्मा में कहासुनी हुई थी. जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसी बीच अवधेश सिंह ने सरेआम पुलिसवालों के सामने विधायक योगेश वर्मा पर हाथ छोड़ दिया. इसके बाद दूसरे वकीलों ने भी विधायक को घेर लिया और मारपीट की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *