भारी बारिश से जन जीवन ठप्प | Kolkata Rain | Heavy Rain Fall | Kolkata Flood | SEA NEWS
कोलकाता में जारी बारिश ने तबाही मचा दी है. जिसके कारण शहर का जन जीवन ठप्प हो चूका है. शहर की सड़कों पर नदियों जैसा पानी बह रहा है. तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थमा दी. लगातार घंटों तक हुई तेज बारिश के बाद अधिकांश इलाके पानी में डूब गए. सड़कों पर घुटनों से लेकर कमर तक पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं.कई अंडरपास और चौराहे बंद होने से वाहन घंटों फंसे रहे. बारिश के बीच करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई. Kolkata Rain
Click Here For The Latest News
