स्टेज पर डांस करते वक्त व्यक्ति की मौत | Kerala News | Breaking News | Stage Dance Death | Sea news
तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा द्वारा आयोजित ओणम समारोह के दौरान 45 वर्षीय जुनैस की स्टेज पर डांस करते समय अचानक मौत हो गई. जुनैस, जो कभी पूर्व विधायक पी.वी. अनवर के निजी सहायक रह चुके थे, वर्तमान में विधानसभा लायब्रेरी में असिस्टेंट लाइब्रेरियन के रूप में काम करते थे. घटना उस समय हुई जब जुनैस समारोह में स्टेज पर पूरे उत्साह से डांस कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान ही वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. साथी कलाकार तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. Kerala News
Click Here For The Latest News
