• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Kannauj : कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में की शादी | Wedding ceremony |Sea News

Dec 20, 2024

Kannauj : कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में की शादी | Wedding ceremony |Sea News

 

 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। इसमें एक लड़की ने शादी करने के लिए अपना जेंडर ही चेंज करवा लिया। गुरुवार को इस शादी से जुड़ा फोटो और वीडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए सात लाख रुपये खर्च किए हैं। मामला कन्नौज के सरायमीरा स्थित देविन टोला मोहल्ले का है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद धूमधाम से शादी समारोह हुआ।लोगों ने बताया कि यहां शादी की सभी रस्में निभाई गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कुछ दिन दोनों रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इसके बाद उसने जेंडर चेंज करवाने के लिए कई आॅपरेशन करवाए। इसके बाद दोनों के परिवार राजी हो गए। उन्होंने बड़े धूमधाम से शादी कर ली।यह कोई ऐसी पहली घटना नहीं है। पिछले साल उत्तर प्रदेश के बरेली में भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *