झांसी के बड़ा बाजार सब्जी मंडी के सामने तीन मंजिला सरावगी किराना स्टोर में भीषण आग लग गई। थोड़ी ही देर में भीषण लपटें उठने लगीं। आग की लपटे निकलने से पूरे इलाके में खलबली मच गई। घरों से लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और दमकल कर्मी देर रात तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे।आसपास के इलाकों को भी पुलिस ने खाली कर लिया। आग लगने से बिल्डिंग को भी काफी नुकसा
