• Fri. Oct 2nd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Jhansi : युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में लगाई फांसी | Kotwali Mauranipur | Tikamgarh MP |Sea News

Dec 6, 2024

 

कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार देर रात टीकमगढ़ बाईपास स्थित एक होटल में युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में दोनों के शव एक ही फंदे पर झूलते मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की गांव स्यावरी निवासी मनीषा अहिरवार की काफी समय से टीकमगढ़ (मप्र) के रहने वाले राहुल अहिरवार से जान-पहचान थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन, उनके परिजन इसके खिलाफ थे। बुधवार को दोनों घर से निकलकर मऊरानीपुर के मोहल्ला गांधी स्थित टीकमगढ़ बाईपास पर स्थित एक होटल पहुंचे। उन्होंने रूम बुक किया। इसके बाद कमरा अंदर से लॉक किया। देर रात दोनों ने पंखे के सहारे रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *