बिहार में जहरीली शराब त्रासदी पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, हम कह सकते हैं कि शराबबंदी केवल कागजों पर है। जहरीली शराब से लगभग 30 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है कई लोगों ने अपने आंखों की रौशनी खो दी है। इतनी बड़ी घटना हुई है और मुख्यमंत्री जी ने अभी तक कोई संवेदना प्रकट नहीं की है। ये घटनाएं लगातार हो रही हैं। बिहार में हर जगह शराब उपलब्ध है। सत्ता में बैठे लोग माफिया अधिकारी ये सब कर रहे हैं। ये सत्ता संरक्षित अपराध किया जा रहा है। लोग मरे नहीं है उनकी हत्या की गई है।
