जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पूंछ में मंगलवार सुबह एक के बाद एक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 थी. जानकारी के मुताबिक यह भूकंप सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर आया था. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सो रहे लोगों की नींद खुल गई और सभी अपने घरों से बाहर निकल आए. राहत की बात यह रही कि इस भूकंप में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है.
