• Thu. Sep 10th, 2026

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में हटा राष्ट्रपति शासन | National Conference-Congress | Sea News

Oct 15, 2024

वीओ…13 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया, जिससे नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। इस बदलाव के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के संबंध में 31 अक्टूबर, 2019 का आदेश अब निरस्त कर दिया गया है। हाल ही में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। उमर अब्दुल्ला को नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन का नेता चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *