पवित्र अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में नुनवान बेस कैंप से 29 जून को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। लोग बड़े उत्साह और भक्ति के साथ ‘बम-बम भोले’ का नारा लगाते हुए कैंप से रवाना हुए। तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और शांतिपूर्ण यात्रा के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। कैंप में गूंजे ‘बम-बम भोले’ का नारा श्रद्धालु पवित्र गुफा के लिए हुए रवाना
