• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Jammu : अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम | terrorist | BSF | Sea News

Sep 23, 2024


बीएसएफ ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक आतंकवादी की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में आर एस पुरा सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को जवानों ने नाकाम कर दिया. उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने अंधेरे की आड़ में बाड़ की ओर आते एक घुसपैठिए को देखा और उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया. प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह उस स्थान की गहन तलाशी ली गई जिसमें घटनास्थल से एके 47 असॉल्ट राइफल, दो पिस्तौल, कुछ मैगजीन और गोलियां बरामद की गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *