Jalaun News : साथी सिपाही ने किया महिला सिपाही का रेप | Jalaun | Police Department | Police Constable | Rape Case | जालौन में महिला सिपाही से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है जिले में तैनात महिला सिपाही के साथ तैनात सिपाही ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला सिपाही ने इस घटना के बारे में उच्चधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, घटना उरई मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर नदीगांव थाने की है जहां एक महिला सिपाही ने अपने साथ तैनात सिपाही कर्मवीर सिंह के खिलाफ रेप का मुकदमा पंजीकृत कराया है। महिला सिपाही का आरोप है कि उसके साथ तैनात रहे सिपाही कर्मवीर ने कई बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
