मोमोज युवाओं के बीच लोकप्रिय डिश बन गया है. सड़क किनारे मोमोज के ठेले पर भीड़ देखी जा सकती है. हो सकता है आप भी मोमोज के शौकीन हों. अगर ऐसा है तो जरा सावधान रहें. पैरों से आटा गूंथने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. जबलपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. 22 सेकेंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि मोमोज बनाने में सफाई का जरा भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है. स्वच्छता के मानकों का ख्याल नहीं रखने से खानपान की वस्तुएं बीमार कर सकती है. लोगों की शिकायत पर बरगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
