इंदौर में 24 किन्नरों ने जहर पीया | Indore News | Kinnar News | Sea News
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नर समुदाय के आपसी विवाद ने दुखद रूप ले लिया है. एक गुट से जुड़े करीब 24 किन्नरों ने जहर पी लिया, जबकि कुछ ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की. इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और प्रभावितों को एम्बुलेंस के माध्यम से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया.एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संदेह है कि प्रभावितों ने फिनायल जैसा जहरीला पदार्थ पीया है। पदार्थ की सटीक पहचान और मात्रा की पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही संभव होगी। Indore News
Click Here For The Latest News
