आज कल लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आए दिन ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते रहते हैं जिसमें लोग व्यूज और लाइक्स के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा देते हैं। कभी.कभी अश्लीलता का भी सहारा लेते हैं। तो कई लोग पैसे से अपने फेम पाने के चक्कर में लगे रहते हैं। ऐसे ही एक यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का राह चलते नोटों को उड़ाते हुए नजर आ रहा है। मामला हैदराबाद का बताया जा रहा है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही लोग उस लड़के पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
