Hathras : हाथरस में डबल मर्डर, रिटायर्ड फौजी-पत्नी की हत्या | Sea News
हाथरस के सादाबाद में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव कमरे में खून से लथपथ हालत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। वहीं, पुलिस के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुटे हैं। वारदात सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला मंस्या मोहल्ले की है।
Click Here For The Latest News
