• Tue. Jul 28th, 2026

Hathras : पैरों की रज ने पहुंचाया परलोक | Sakar Hari Baba | Hathras stampede | FIR | Sea News

Jul 3, 2024

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को साकार हरि बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। हाथरस भगदड़ कांड अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि घायलों की संख्या बहुत है। वहीं, अब पुलिस ने आयोजकों और सेवादारों पर एफआईआर दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 105/110/126(2)/223/238 में मुकदमा दर्ज किया है। ब्रजेश की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर निवासी न्यू कॉलोनी दमदपुरा कस्बा, सिकंदरामऊ, हाथरस और अज्ञात आयोजक एवं सेवादारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *