• Fri. Sep 11th, 2026

Gujarat : स्कूल बैग से निकला जहरीला सांप | black snake | SEA NEWS

Jul 18, 2024

गुजरात के साबरकांठा से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ लोग स्कूली बैग को उलटते दिख रहे हैं. जैसे ही बैग को उल्टा किया जाता है. उसमें से काले रंग का सांप फनफनाता हुआ बाहर निकलता दिखाई दे रहा है. सांप के बाहर निकलते ही वीडियो बना रहे लोग भागते हैं. मामला हिम्मतनगर के अमरपुर गांव का बताया जा रहा है कि छात्र जब बैग से कॉपी-किताब निकालने के लिए हाथ डाला, तो उसे बैग में किसी जीव का होने का एहसास हुआ. इसके बाद छात्र ने परिजनों को बताया कि बैग में कुछ है. इसके बाद परिजन बैग को लेकर बाहर आए. फिर लकड़ी के सहारे स्कूल बैग को खाली किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *