सरयू नहर में समाईं 11 जिंदगी, 4 आईसीयू में लड़ रहे जंग | Gonda Hadsa | Sea News
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।पुलिस के अनुसार बोलेरो में 15 लोग सवार थे, जो मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागांव गांव से खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। Gonda Hadsa
Click Here For The Latest News
