• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Ghaziabad : सेल्स टैक्स आॅफिस में व्यापारी का प्रदर्शन | Sales Tax Office | businessman | sea news

Oct 7, 2024

अधिकारियों के सामने उतार दिए कपड़े गाजियाबाद के सेल्स टैक्स आॅफिस में उस समय हंगामा मच गया, जब एक व्यापारी ने आॅफिसर के कैबिन में कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया. व्यापारी का आरोप है की अपना टारगेट पूरा करने के लिए अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे है. घटना मोहन नगर के सेल्स टैक्स आॅफिस की है. व्यापारी की पहचान गाजियाबाद के मोहन नगर के रहने वाले अक्षय जैन के रूप में हुई है. अक्षय मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं और वह लोहे का व्यापार करते हैं. उनका गाजियाबाद में भी गोदाम है. वीडियो में देख सकते है की व्यापारी अधिकारी से जोर -जोर से गुस्से में बात कर रहा है और इसके बाद वो कपड़े उतारकर ही नीचे बैठ जाता है. व्यापारी कह रहा है की ,’ आप मुझपर दबाव बना रहे है, मुझे परेशान कर रहे है. आपको शर्म नहीं आ रही. व्यापारी कह रहा है ,’ या तो आपको पैसे दे, या फिर आप लोग मुझपर उल्टी -सीधी पेनल्टी लगाएंगे. व्यापारी कहता है ,’ हम रात दिन मेहनत कर रहे है, टैक्स भर रहे है, इसके बाद भी ये लोग परेशान कर रहे है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *