बद्रीनाथ की पहाड़ियों में आग का तांडव, वन विभाग अलर्ट | Fire in the Badrinath Hills | Sea News
उत्तराखंड के चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ी पर शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और पहाड़ी पर धुएं का गुबार छा गया। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं।
Click Here For The Latest News
