प्रेम प्रसंग के चलते चाचा-भतीजी ने खाया जहर | Fatehpur News | Love story | Sea News
फतेहपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते सोमवार शाम रिश्ते के चाचा-भतीजी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक, आबादी के बाहर अचेत अवस्था में मिला। जिसे सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद किशोरी का शव ग्रामीणों ने खेत किनारे देखा तो पुलिस को सूचित किया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दिवंगत युवक हथगाम थाने के पलिया गांव का रहने वाला है। दिवंगत प्रेमी युगल के पास से पुलिस को सल्फास की पुड़िया मिली है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ जहर खाया है। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों की सूचना पर खागा सीएचसी ले जाकर दिखाया। Fatehpur News
Click Here For The Latest News
