• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Etawah News : एक और अतुल सुभाष! | Another Atul Subhash! | wife harassment

Apr 21, 2025

उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक होटल में इंजीनियर मोहित यादव का शव बरामद हुआ है. अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मोहित ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था. जानकारी के अनुसार मोहित ने 27 नवंबर, 2023 को सात साल के अफेयर के बाद प्रिया से शादी की थी. आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो शुक्रवार को उसके परिजनों को मिला. वीडियो में मोहित ने अपनी आत्महत्या की बात कहते हुए जो बातें कहीं, वे कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं. मोहित का मोबाइल, सुसाइड वीडियो और नोट पुलिस के कब्जे में है. परिजनों के आरोपों और वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *