उत्तर प्रदेश के इटावा में पांच युवकों पर लापरवाही भारी पड़ गई। पांचों युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इनमें से चार की मौत हो गई और पांचवें की हालत गंभीर बनी हुई है। ये पांचों युवक एक ही मोटर साइकिल में सवार होकर शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इनमें से ज्यादातर नाबालिग थे। सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवकों की मोटर साइकिल को टक्कर मारी और भाग गया। पुलिस वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
