इटावा में सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद सदमे में मां ने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार देर रात युवक घर आने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे रौंद दिया। सूचना पर मां और बड़ा भाई अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुछ घंटों के भीतर दो मौतों से पूरा परिवार सदमे में है। घर से एक साथ मां-बेटे की अर्थी उठी तो मोहल्ले वाले गमगीन हो उठे।
