दिल्ली की बारिश में ई-रिक्शा ठप,ट्रैक्टर बना सहारा | Delhi | Viral News | Sea News
Delhi में भारी बारिश ने राजधानी की सड़कों को तालाब में बदल दिया है. कई जगहों पर जलभराव के कारण बैटरी रिक्शा और अन्य छोटे वाहन ठप हो गए हैं. ऐसे में लोगों ने एक नया तरीका खोज निकाला है. अब ट्रैक्टर यात्रियों को सीधे मेट्रो स्टेशन पहुचा रहे हैं.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग पानी से भरी सड़कों को पार करने के लिए ट्रैक्टरों पर सवार हो रहे हैं. खेती के लिए इस्तेमाल होने वाला ट्रैक्टर अब राजधानी में लोगों की जान बचाने का जरिया बन गया है.
Click Here For The Latest News
