विवरण…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक जनसभा के दौरान विधानसभा चुनावों में हरियाणा के जनादेश की सराहना की। संबोधन के दौरान उन्होंने जीत को हरियाणा को समर्पित करने के लिए एक खूबसूरत कथन कहा। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जहां दूध-दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा’। हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया है। आज नवरात्रि का छठा दिन है, मां कात्यायनी का दिन। मां कात्यायनी हाथ में कमल लेकर सिंह पर विराजमान हैं। वह हम सभी को आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे पवित्र दिन पर हरियाणा में तीसरी बार कमल खिला है, नरेंद्र मोदी ने कहा।
