ग्रेटर नोएडा में एक पुलिसकर्मी ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए नाले में कूदकर एक व्यक्ति की जान बचा ली. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लोग इस पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं. इसको लेकर यूपी पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण का यह शानदार उदाहरण है. एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने अपनी जान देने की कोशिश कर रहे नशे में धुत व्यक्ति को बचाने के लिए ग्रेटर नोएडा में गहरे नाले में छलांग लगा दी.
