राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी के दस्तक देने के साथ ही दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक गिर गया है। यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से नदी में जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। वायु प्रदूषण बढ़ने से दिल्लीवासियों, खासकर बुजुर्गों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को डर है कि दिवाली और सर्दी के बाद दिल्ली में हालात और खराब हो सकते हैं।
