टेलीविजन अभिनेत्री मधुरा नाइक ने 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए हमलों की एक साल की सालगिरह के अवसर पर, पिछले साल इजरायल में आतंकवादियों के साथ अपने परिवार की भयावह मुठभेड़ को याद किया और इसे “सबसे काला दिन” करार दिया। भारतीय मूल की यहूदी अभिनेत्री ने कहा कि पिछले साल इजरायल पर हमलों के दौरान स्देरोत में गोलीबारी में उन्होंने अपने चचेरे भाई और अपने बहनोई को खो दिया था। इजराइली दूतावास द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए नाइक ने कहा, “हम यहूदी धर्म का पालन करते हैं लेकिन इसके साथ ही हमने हिंदू परंपराओं को भी अपनाया है, जिससे यह साबित होता है कि यहूदी हमेशा विभिन्न संस्कृतियों के लिए खुले थे और नए वातावरण में बहुत अच्छी तरह से ढल गए थे। मेरी दादी 14वीं संतान थीं, उनके 13 भाई-बहन 70 के दशक में वापस इजराइल चले गए। जहाँ वे अपने देश में अपने साथी यहूदियों के साथ वापस लौटे। यह सिर्फ अपनेपन की भावना से कहीं अधिक था। यह उनके लिए घर था। लेकिन दुर्भाग्य से, 7 अक्टूबर का दिन मेरे परिवार के लिए सबसे …more
