दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को स्पाइसजेट के पैसेंजरों ने हंगामा किया. दिल्ली से दरभंगा जा रहे स्पाइसजेट के विमान के यात्रियों ने एयरलाइंस की एक घोषणा पर बवाल मचाया. दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर स्पाइसेट की फ्लाइट नंबर एसजी 495 दिल्ली से दरभंगा रवाना होने वाली थी. बोर्डिंग से ठीक 5 मिनट पहले अचानक स्पाइसजेट ने विमान रद्द करने की घोषणा कर दी.वही स्पाइसजेट के पैसेंजरों ने हंगामा कर दिया
