आप सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान सिसोदिया की जमानत पर बोले आप सांसद सिसोदिया को साजिशन जेल में रखा गया- सांसद मैं सुप्रीम कोर्ट को नमन करूंगा- संजय सिंह आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘आज सत्य की जीत हुई है. इस मामले में कोई सच्चाई नहीं थी. हमारे नेताओं को जबरदस्ती जेल में रखा गया था. मनीष सिसोदिया को साजिशन 17 महीने जेल में रखा गया. क्या बीजेपी और नरेंद्र मोदी, मनीष के इन 17 महीनों का हिसाब देंगे? मनीष यह 17 महीने दिल्ली के स्कूलों को बनाने में लगाते, लेकिन बीजेपी ने इन्हें बर्बाद कर दिया. मैं सुप्रीम कोर्ट को नमन करूंगा. कोर्ट के इस फैसले से दिल्ली का एक-एक नागरिक खुश है. इसके साथ ही मैं उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को भी जल्द न्याय मिलेगा और वह भी बाहर आएंगे.’
