Bulandshahr : पेड़ पर लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव | Sea News
बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के इंदौर खेड़ा गांव के जंगल में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ डिबाई और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Click Here For The Latest News
