भारत पहुंचे शी जिनपिंग | Xi Jinping | Brics Summit 2026 | Sea News
जिस पल का इंतजार था, वो आ गयाङ्घ भारत में दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक मंच पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत पहुंच चुके हैं। शी जिनपिंग का विमान दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरा, जिसके बाद वे सीधे अपने होटल जाएंगे। दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरूआत होगी। शाम 5 बजे ब्रिक्स नेताओं की सामूहिक तस्वीर होगी, जबकि साढ़े 5 बजे सभी नेता मिलकर पौधारोपण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शाम साढ़े 7 बजे विश्व नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। Brics summit 2026
Click Here For The Latest News
