Bareilly : श्याम सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | Sea News
बरेली के आंवला में हुए श्याम सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कन्धरपुर गांव में 26 सितंबर को श्याम सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों गजराम और भूपराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी रेवती मोड़ पर भागने की फिराक में खड़े थे, तभी घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Click Here For The Latest News
