• Thu. Sep 10th, 2026

Banswara Rajasthan : हैवानों ने अजगर को बाइक में बांधकर घसीटा | Rajasthan | forest department

Oct 14, 2024

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक अजगर को बाइक में एक रस्सी से बांधकर घसीटने का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम बाइक नंबर के आधार पर अजगर से साथ बेरहमी के साथ पेश आने को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. वायरल वीडियो करीब 37 सेकंड का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो लोग सवार है. एक बैक चल रहा है जबकि दूसरा पीछे बैठा है और दोनों बाइक में अजगर को बांधकर घसीट रहे हैं. मामले में पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *