• Thu. Sep 10th, 2026

Bandra Mumbai : बाबा सिद्दीकी को लॉरेंस गैंग ने मारी गोली? | Mumbai Police | Sea News

Oct 14, 2024

मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पिछले 25-30 दिनों से उस इलाके की रेकी कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और दो हमलावरों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक यूपी और दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है. तीसरा हमलावर अभी फरार है. हत्या में सुपारी किलिंग की आशंका जताई जा रही है, और पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *